/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/28/a-1611830876.jpg)
सोशल मीडिया पर एक बेहद प्यारा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख आप हैरान हो जाएंगे। इस वीडियो में एक नन्हें बच्चे की शरारत देखने लायक है। यह वीडियो दिल को छूने वाला है। इस वीडियो में साफ़ देखा जा रहा है कि एक नन्हा बच्चा बालकनी में खेल रहा है। वहीं, नन्हें बच्चे के साथ एक बिल्ली भी है जो पालतू है। साथ में घरवाले भी कुछ दूर पर आराम फरमा रहे हैं। तभी नन्हा बच्चा बालकनी की दीवार पर लगी रेलिंग को पकड़ना चाहता है। इसके लिए वह कोशिश भी करता है।
जब नन्हा बच्चा दूसरे हाथ को भी रेलिंग पकड़ने के लिए बढ़ाता है, तो बिल्ली को नन्हें बच्चे की यह कोशिश रास नहीं आती है और वह बच्चे को आंख दिखाकर ऐसा न करने की सलाह देती है। इसके बावजूद नन्हा बच्चा रेलिंग को पकड़ने की कोशिश करता है। तब बिल्ली आगे बढ़कर अपने पंजे से बच्चे के हाथ को हटा देती है। बच्चा थोड़ा आगे खिसककर फिर से रेलिंग पकड़ लेता है।
उस समय बिल्ली घरवाले की तरफ देखकर मानो कहना चाहती है कि इसे रोको, ये गलत कर रहा है। वहीं, घरवाले बिल्ली की लुक को अनदेखा कर जाते हैं। बिल्ली समझ जाती है कि बच्चे का ख्याल उसे ही करना है। इसके बाद बिल्ली बच्चे को रेलिंग नहीं पकड़ने देती है और हर बार बच्चे के हाथों को रेलिंग से हटा देती थी। जब बच्चा अपनी जिद पर अड़ जाता है, तो बिल्ली बालकनी की दीवार पर बैठ जाती है। यह दृश्य बेहद ही खूबसूरत है।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा के अधिकारी सुशांत नंदा ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने अकांउट से शेयर किया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 8 लाख से अधिक बार देखा गया है। वहीं, 12 हजार से अधिक लोगों ने पसंद किया है और दो हजार से अधिक लोगों ने रीट्वीट किया है। जबकि, कुछ लोगों ने कमेंट कर बिल्ली की खूब तारीफ की है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |