अमेरिका के कैलिफोर्निया (California) से एक ऐसी खबर आई है जिसको लेकर हर कोई हैरान है। यहां रहने वाली एक 47 वर्षीय महिला पर एडल्ट पार्टी (Adult Party) आयोजित करने का आरोप लगा है। यह महिला एडल्ट पार्टी किसी और को नहीं बल्कि अपने ही 15 वर्षीय बेटे के दोस्तों को बुलाकर देती थी। पार्टी में वो उन्हें शराब परोसती और यौन संबंध (Sexual Relations) बनाने के लिए प्रेरित करती थी। लेकिन अब पुलिस ने इस महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

खबर है कि शैनन ओ-कॉनर नाम की यह महिला अपने घर में एडल्ट पार्टी पार्टी आयोजित करती थी। इस पार्टी में वो अपने बेटे के किशोर दोस्तों को बुलाती थी, जिसमें लड़के-लड़कियां दोनों शामिल होते थे। वह पार्टी में उन्हें शराब पिलाती और यौन संबंध बनाने के लिए प्रेरित करती।


गैस सिलेंडर बुक कराने पर मिल रहा 10000 रुपये का सोना! जानिए क्या है ऑफर


बताया गया है कि वो उनको संबंध बनाते देख काफी खुश होती और उन दृश्यों को एन्जॉय करती थी। इस महिला की एडल्ट पार्टी में बच्चे ज्यादा शराब पीकर उल्टियां करते थे और बेहोश हो जाते थे। महिला अपने बेटे को भी इस पार्टी में शामिल करती थी।

ऐसी पार्टियों की वो अपने पति को भी भनक नहीं लगने देती थी। यह महिला बच्चों से पार्टी के बारे में किसी को न बताने का दबाव डालती थी। इतना ही नहीं बल्कि वो उन्हें मारती भी थी।

फिलहाल इस महिला को उसकी हरकत के बारे में पता चलने पर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है तथा उस पर 39 आपराधिक मामले दर्ज किये हैं।