/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/06/unnamed-1630920810.jpg)
दुनिया में कई ऐसे रहस्यमयी जगहें हैं जिनके बारे में की हजार सालों से सुलझाया नहीं गया है। लाख कोशिशों के बाद भी वो एक रहस्य की तरह ही हैं। इन्हीं रहस्यों में शामिल हैं अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच एक घाटी जिसका नाम हैं 'शांगरी-ला घाटी'। यह घाटी दुनिया की सबसे रहस्यमय घाटी है जो इंसानों को अपनी ओर खींचती है।
इसका रहस्य बहुत ही खौफनाक होने के साथ साथ बहुत सुंदर भी है। अरुणाचल प्रदेश और तिब्बत के बीच में कहीं स्थित 'शांगरी-ला घाटी' को वायुमंडल के चौथे आयाम यानी समय से प्रभावित जगहों में गिना जाता है।
एक किताब 'तिब्बत की वह रहस्यमय घाटी' में शांगरी-ला का जिक्र किया गया है कि एक लामा ने उन्हें बताया कि शांगरी-ला घाटी में काल का प्रभाव नगण्य है और वहां मन, प्राण और विचार की शक्ति एक खास सीमा तक बढ़ सकती है। इस जगह के बारे में एक मत ये भी है कि, अगर कोई इंसान वहां चला जाए तो वह वापस नहीं आता। लामा वह खुद इस रहस्यमय घाटी में जा चुके हैं, उनके मुताबिक वहां न तो सूर्य का प्रकाश है और न ही चंद्रमा का प्रकाश है, लेकिन फिर भी चारों तरफ एक रहस्यमय प्रकाश फैला रहता है।
बता दें कि इस जगह को कई लोग धरती का आध्यात्मिक नियंत्रण केंद्र भी कहते है। इसके अलावा इसे सिद्धाश्रम भी कहते हैं, जिसका जिक्र महाभारत से लेकर वाल्मिकी रामायण और वेदों में भी किया गया है। चीन की सेना ने इस घाटी को ढूंढने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो भी फिर भी इस जगह को नहीं खोज सकें। दुनियाभर के जितने भी लोगों ने 'शांगरी-ला घाटी' का पता लगाने की कोशिश की उनमें से तो कई गायब हो गए।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |