/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/06/..2-1607253953.jpg)
दुनिया में करोड़ों झीलें है और अपने खास कुदरती रचना और पानी के कारण कायम हैं। कई झीलें अपनी खास तरह पानी और जगहें के नाम से जानी जाती है। इसी तरह कुछ झीलें ऐसी भी है जो कई रहस्यों को दफ्न किए हुए हैं। वैज्ञानिक कई इस बारे में जानने की कोशिश मे लगे हुए हैँ। लेकिन कुछ झील ऐसी भी है जो सारी दुनिया तबाह करने की ताकत रखती है। बतादें कि दुनिया में एक झील ऐसी है जो अपने आंचल में पानी नहीं बल्की जहर रखती है।
इस झील के पानी को जो भी पीता है उसे मौत अदा होती है। क्योंकि इसमें कई तरह के कुदरती केमिकल हैं जो जीव को मारने की ताकत रखते हैं। यह रहस्यमयी झील दक्षिण अफ्रीका के लिंपोपो प्रांत में स्थित है। वैसे तो इसे दुनिया में फुन्दूजी झील के नाम से जाना जाता है। लिंपोपो प्रांत के लोगों इसे किंवदंती कहते है। लिंपोपो प्रांत लोगों का कहना है कि प्राचीन काल में लिंपोपो प्रांत को श्राप मिला है और इस श्राप को इस नदी में उतारा गया है जिससे यह झील जहरीली हो गई है।
हैरानी की बात तो यह है कि पहाड़ों पर मौजूद इस झील की रक्षा एक विशालकाय अजगर करता है और इस अजगर को खुश करने के लिए हर साल वेन्दा आदिवासी एक नृत्य उत्सव का आयोजन करतें हैं, जिसमें कुवारी लड़कियां नाचती हैं। ताकी इस झील के पानी को पीने लायक बनाया जा सके। कहा जाता है कि 1946 में एंडी लेविन नाम के एक व्यक्ति को झील के पानी की सच्चाई का पता लगाने के लिए यहां आया था और झील के पास वाले पौधे की कुछ पत्तियां इसने खा ली थी जिससे इसकी मौत हो गई थी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |