/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/08/..13-1607425379.jpg)
दुनिया में कई ऐसे रहस्य हैं जिनके बारे में वैज्ञानिक खौज करते रहते हैं। हजारों सालों पुराने रहस्य तो ऐसे हैं जब इंसान की यह प्रजाती भी धरती पर नहीं थी। उन्हीं के बारे में जानने के लिए वैज्ञानिक समुंद्र पहाड़ तो कभी गुफाओं में जाते हैं। और कई तरह के रहस्यों को दुनिया के सामने रखते हैं। इसी तरह से रूस की एक गुफा से कुछ ऐसे साक्ष्य मिले, जिससे 50 हजार से ज्यादा सालों का रहस्य से पर्दा उठ गया है। प्राचीन काल में इंसानी सभ्यता में अलग-अलग प्रजातियों के बारे में बताया गया है।
इन्हीं राज का खुलासा गुफा के साक्ष्य से हुआ है। जो चीजें यहां मिली है उनके बारे में वैज्ञानिकों ने बताया है कि गुफा में मिली हड्डियों के डीएनए से ज्ञात हुआ है कि यहां हजारों सालों पहले इंसानों की दो अलग-अलग प्रजातियां इस गुफ़ा में मिली होंगी। शोधकर्ताओं ने कहा कि दो अलग-अलग प्रजातियों के बीच मिलाप हुआ तो उनसे एक बच्ची ने जन्म लिया। शोध से ज्ञात हुआ कि बच्ची की मां निएंडरथल प्रजाति की थी और पिता डेनिसोवन प्रजाति का था।
वक्त गुजरा जैसे जैसे यह प्रजाति धरती से ये विलुप्त हो गई। इन दोनों प्रजाति की बेटी का कंकाल इस गुफा से मिला है। जो कि निएंडरथल और डेनिसोवन प्रजाति दोनों का मिक्सर हैं। लेकिन वैज्ञानिकों ने यह नहीं बताया है कि इस बच्ची की कौनसी प्रजाति है। वैज्ञानिकों के मुताबिक निएंडरथल करीब 50 हजार साल पहले वजूद में थे। इससे पहले यह पूरे यूरोप और एशिया में फैल गए थे। आधुनिक मानव का जन्म बहुत सालों बाद हुआ था। अभी जो दुनिया में इंसान की प्रजाती है वह आधुनिक होमो सेपियंस है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |