/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/12/03/a-1606981023.jpg)
खबर है उसी अमेरिका से जहां दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के केस हैं। एक 102 वर्षीय महिला जिसने साल 1918 में आए स्पैनिश फ्लू का दौर देखा, कैंसर भी हुआ उन्हें और अब दो बार उन्हें कोरोना हुआ। इन सब बीमारियों से वो निकल गई और आज वो बिलकुल ठीक हैं।
इस बुजुर्ग महिला का नाम Angelina Friedman है। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, उन्हें मार्च 2020 में कोरोना हुआ था। फिर उन्हें अक्टूबर में फिर से कोरोना हुआ। हालांकि वो एकमात्र ऐसी इतनी बुजुर्ग महिला हैं जिन्हें दो बार कोरोना हुआ और वो उससे रिक्वर हो गईं।
बता दें कि उनका जन्म 18 अक्टूबर 1918 को हुआ था। उस दौरान उनकी इटली में फैमिली शिप से कहीं जा रही थी। उनकी मां की मौत उसी दौरान हो गई। उनकी दो बहनों ने ही उन्हें पाला। बाद में वो अमेरिका के ब्रुकलिन में सैटल हो गए।
उनकी शादी Harold Friedman से हुई। बाद में दोनों को ही कैंसर हो गया। इससे वो ठीक हो गईं। हालांकि आज उन्हें सुनता भी नहीं, ना ही अच्छे से दिखाई देता है। अब वो 102 वर्ष की हो गई हैं इसी दौरान उन्हें फिर से कोरोना हो गया।
जहां पहले उन्हें मार्च में कोरोना हुआ था। इतनी ज्यादा उम्र होने के बाद भी वो उससे रिक्वर कर गई। लेकिन अक्टूबर में उन्हें फिर से कोरोना हुआ। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया। 17 नवंबर के बाद उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई। वो फिलहाल ठीक हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |