/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/10/13/turtle-1602584462.jpg)
दुनिया में कछुए की उम्र सबसे ज्यादा होती है, लेकिन आज कल प्लास्टिक के कारण वो कई तह की दिक्कतें झेल रहे हैं। यह रामेश्वरम की बात है जहां रमानाथपुरम जिले के मंडपम समुद्र में एक 100 किलो का कछुआ आ गया। वो समुद्रतट पर आकर फंस गया था। ये कछुआ पानी की लहरों से समुद्र के किनारे आ गया था।
यह कछुआ कई कोशिशों के बाद भी समंदर में वापस नहीं जा पा रहा था। वन विभाग के कर्मियों ने उसे पहले रेस्क्यू किया। फिर उन्होंने उसे समंदर में भेजने का काम किया। वन विभाग की टीम का कहना है कि वह आमतौर पर इस तरह के कछुओं को पानी में वापस भेजने का काम करते हैं। खासतौर पर जिनका वजन 100 किलो होता है। बता दें कि वजन के हिसाब से इन कछुओं की उम्र का भी अंदाजा लगाया जा सकता है।
ये वीडियो बीते दिनों वायरल हुआ था। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे एक कछुए के गले में प्लास्टिक एक फंदे की तरह से अटक गया है। हालांकि लोगों ने उसे बचा लिया और फिर से समंदर में छोड़ दिया
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |