/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/05/lion-1641385462.jpg)
कई लोगों को जानवरों से काफी लगाव होता है और वो इन्हें घर में पालना भी पसंद करते हैं। लेकिन कई बार ऐसे वीडियोज भी सामने आते हैं जिनको देखने के बाद अच्छे-अच्छे की सांसें थम जाती हैं।
हाल ही में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें एक लड़की आधी रात सड़क पर शेर को गोद में लिए घूमती नजर आई। ये घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई। जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।यह वीडियो कुवैत का बताया जा रहा है। जहां महिला और उसके पिता ने इस शेर को पाल रखा है। यह पालतू शेर परिवार के घर से बाहर भाग गया था। सभी शेर की तलाश में रात को ही निकल पड़े। इसी बीच किसी ने शेर को खुले में टहलता देख लिया। बस फिर वहां मौजूदा लोगों में अफरातफरी मच गई। मौके पर सबसे पहले वह महिला पहुंची।देखें वीडियो—My neighbor and her dog seemed to not be getting along last night pic.twitter.com/fUGcpuTkMY
— Arlong (@ramseyboltin) January 3, 2022
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |