एक बजुर्ग महिला मरने से पहले अपनी 55 करोड़ की संपत्ति पड़ोसियों के नाम कर गई। यह अनोखा वाकया जर्मनी के बर्लिन शहर कहा है जहां रहने वाली एक बुजुर्ग महिला रेनेट ने रातों—रात अपनी 55.35 करोड़ रुपये की संपत्ति पड़ोसियों को दे दी। हालांकि पड़ोसियों को संपत्ति दान करने वाली बुजुर्ग महिला की दिसंबर 2019 में ही मौत हो चुकी है।

रेनेट साल 1975 के बाद से अपने पति अल्फ्रेड वेसेल के साथ मध्य जर्मनी के हेस्से में वाल्डोल्स्प्स के वेपरफेल्डेन जिले में रहती थीं। यह 6 गांवों का समूह है। उनके पति अल्फ्रेड शेयर बाजार में पैसा लगाते थे और उनकी इससे खूब कमाई भी हुई।

साल 2014 में उनकी मृत्यु हो गई और 2016 से फ्रैंकफर्ट के एक नर्सिंग होम में रहने वाली रेनेट का भी दिसंबर 2019 में 81 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। स्थानीय मीडिया आउटलेट हेसेनचाउ ने बताया कि रेनेट की बहन, जो उनकी मूल उत्तराधिकारी थीं उनकी पहले ही मृत्यु हो गई थी।

यह मामला तब सामने आया जब अप्रैल में जिला प्रशासन ने उनके वसीयत की जानकारी दी और बताया कि  रेनेट अपने पीछे बैंक बैलेंस, शेयर्स और बेशकीमती संपत्ति छोड़ गई हैं। बुजुर्ग महिला ने इसमें कई पड़ोसियों के नाम संपत्ति का बंटवारा कर दिया था। हालांकि बता दें उनके पड़ोसी इन पैसों का इस्तेमाल अपने निजी खर्चों के लिए नहीं कर पाएंगे और इसका इस्तेमाल क्षेत्र के विकास में किया जाएगा।