/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/02/25/Arif-and-crane-bird-friendship-story-1677319689.png)
नई दिल्ली। अभी तक आपने इंसान और पालतू जानवरों की दोस्ती के बारे में ही सुना और देखा होगा। लेकिन इस समय एक इंसान और सारस पक्षी की दोस्ती की कहानी जबरदस्त मिसाल बनकर मीडिया व सोशल मीडिया वायरल हो रही है। यह कहानी है उत्तरप्रदेश के अमेठी जिले के मण्डका गांव में रहने वाले मोहम्मद आरिफ और सारस पक्षी की दोस्ती की। क्योंकि जहां—जहां आरिफ जाता है वहीं—वहीं पर उसके साथ ये सारस पक्षी भी जाता है। इतना ही नहीं बल्कि यह पक्षी आरिफ के साथ ही सोता, उठता—बैठता, खेलता व एक ही थाली के खाना खाता है।
यह भी पढ़ें : कंगाल पाकिस्तान को बचाएगा ये ताकतवर यहूदी परिवार, अब मिटा चुका है 30 देशों का संकट
घायल अवस्था में किया था इलाज
सारस पक्षी और आरिफ की इस दोस्ती के पीछे का कारण भी बेहद ही चौंकाने वाला है। दरअसल, आज से एक साल पहले आरिफ के खेत में यह पक्षी घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। इसका पैर भी टूट गया था। फिर क्या था आरिफ तुरंत इस पक्षी को घर ले आया और इसका इलाज करवाया। इसके कुछ समय बाद इस पक्षी का पैर जुड़ गया और सारस जिंदगी और मौत की जंग जीत गया। फिर क्या था सारस का आरिफ हमसाया बन गया।
हमेशा साथ रहता है सारस
आरिफ और सारस की दोस्ती इस कदर गहरी हो गई कि यह उनके साथ ही रहता है। जब आरिफ बाइक लेकर कहीं दूसरी जगह जाते हैं तो यह पक्षी भी उड़ते हुए उनके साथ जाता है। हालांकि, आरिफ उसको 25 किलोमीटर से ज्यादा दूर तक नहीं लेकर जाते हैं। क्योंकि सारस उनके साथ काफी कम हाइट पर उड़ता है जिससें उसके किसी से टकरा जाने का खतरा रहता है। आरिफ का कहना है कि उन्हें कहीं ज्यादा दूर या दूसरे शहर जाना होता है तो वो चुपके से निकलते हैं और अपनी बाइक किसी और से रास्ते में ही मंगवा लते हैं। इसके बाद वो अपनी यात्रा पर जाते है। ऐसा करने से सारस को यह लगता है कि आरिफ घर में ही हैं और वो वहीं रहता है।
यह भी पढ़ें : रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ो, यहां सिर्फ एक तरबूज के लिए भिड़ गए 2 देश, मारे गए सैंकड़ों लोग
इंसान और सारस की दोस्ती वायरल
आपको बता दें कि आरिफ और सारस की दोस्ती की बात जब लोगों के पता चली तो किसी ने उसका वीडिया बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। इसके बाद इन दोनों की यह दोस्ती लोगों की जबरदस्त तरीके से पसंद आई और उनकी कहानी वायरल हो गई। अब आरिफ और सारस की दोस्ती की स्टोरी को कवर करने के लिए उनके घर पर मीडिया वालों का तांता लगा रहता है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |