/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/04/18/a-1618735221.jpg)
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा और दूसरे मशहूर कॉमेडियन संकेत भोंसले इसी महीने शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। हालांकि, संकेत द्वारा हाल ही में शेयर की गई फोटोज उनकी प्री वेडिंग शूट की थी।
सुगंधा मिश्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। हाल ही में दोनों ने कुछ फोटोज शेयर कीं, जिसमें दोनों काफी करीब नजर आए। फोटोज देखकर कयास लगाए जाने लगा कि दोनों ने सगाई कर ली है, लेकिन सुगंधा ने बताया कि अभी दोनों की सगाई नहीं हुई है और ये फोटोज प्री वेडिंग शूट की हैं।
सुगंधा ने खबरों को साफ करते हुए कहा है कि जो फोटोज उन्होंने और संकेत ने शेयर की हैं, वह सगाई की नहीं हैं। जो फोटोज हैं वे प्री-वेडिंग फोटोशूट की हैं। हमें अभी सगाई करनी है। जालंधर, पंजाब में 26 अप्रैल को शादी के बंधन में बंधेंगे। यहां मेरा घर भी है। मैं जालंधर की ही रहने वाली हूं। सगाई और शादी दोनों ही एक ही दिन होंगी।
सुगंधा ने आगे कहा कि इस सेलिब्रेशन में केवल करीबी लोग ही शामिल रहेंगे। पैन्डेमिक को देखते हुए ज्यादा लोग इसमें नहीं बुलाए गए हैं। यह काफी प्राइवेट सेलिब्रेशन होगा। इसके अलावा संकेत संग रिलेशनशिप पर बात करते हुए सुगंधा ने कहा कि हंसना सेहत के लिए अच्छा होता है और संकेत इसके डॉक्टर हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |