आज के समय में एक से बढ़कर एक हूनरबाज लोग देखने को मिल जाएंगे। जिनकी कला देखकर आप दंग रह जाएंगे। देश के सभी राज्य में स्ट्रीट फूड यानी रेहड़ी पर तरह-तरह के व्यंजन बेचते दुकानदान आपको आसानी से मिल जाएंगे। रोड किनारे तरह-तरह की चीजें आपको खाने के लिए मिल जाएगी। भारत के स्ट्रीट फूड में इतनी विभिन्नता देखने को मिलेगी जितनी शायद ही कहीं दिखती होगी। आज हम एक ऐसे डोसा वाले से मिलवाएंगे जो कमाल का शेप देकर अपनी कला का प्रदर्शन कर दिल जीता है।

यह भी पढ़ें- 31 दिनों तक अमेजन के जंगलों में भटकता रहा शख्स, जीने के लिए खाता था कीड़े-मकौड़े, पीता था पेशाब

नंदी फाउंडेशन के सीईओ मनोज कुमार ने हाल ही में एक वीडियो ट्वीट किया है जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक डोसा वाला ठेले पर डोसा बना रहा है। ये डोसे, आम नहीं लग रहे हैं, क्योंकि उसमें नाक, मुंह, आंख बनी है! बेशक आपने ऐसा डोसा कभी नहीं देखा होगा और दुकानदार की अनोखी कला देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

वीडियो में शख्स ठेले पर रखे बड़े तावा पर डोसा बनाता दिख रहा है। शुरुआत वो आम डोसे की ही तरह करता है। पेस्ट को तावे पर रखकर उसे गोल घुमाता है। पर फिर वो उस बड़े गोले के आगे एक छोटा गोला पेस्ट से बनाया है। उस गोले पर वो आंख, नाक और मुंह बनाता है और फिर ऊपर दो सींघ बना देता है जिसे आप कान भी समझ सकते हैं। डोसा जब बनकर तैयार हुआ तो वह बड़े गोले, जो डोसे का पेट लग रहा है, का एक हिस्सा काटता है और बड़े ही अनोखे अंदाज से गोल घुमाकर प्लेट पर खड़ा कर देता है, ठीक वैसे ही जैसे इंसान खड़े होते हैं या कोई गुड्डा-गुड़िया को खड़ा किया जाता है।

यह भी पढ़ें- बेड पर बिछाते ही AC जैसी ठंडी हो जाती है ये चादर, जानिए कैसे देती है भीषण गर्मी में ठंडक

बता दें कि इस वीडियो को 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं। तुम्हारी सुलू, नीरजा और लूप लपेटा जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर अतुल कास्बेकर ने वीडियो पर कमेंट कर कहा कि शख्स शानदार है।