
आमतौर पर मकड़ी घर पर किसी सामान के पीछे, दीवार पर, अन्य किसी अंधेरी जगह में छिपी हुई दिखती है। मकड़ियों को देखकर लोग डरते भी हैं। ये जीव अपना जाल बुनते हैं। फिर उसमें फंसने वाले कीड़ों को खाते हैं। लेकिन आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। दरअसल यह वीडियो एक मकड़ी का है। वह हवा में लटककर बड़ी चिड़िया को खा रही है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर हर कोई यही सोच रहा है कि मकड़ी कैसे चिड़िया का शिकार करके उसे खा सकती है। शायद ऐसा पहले कहीं नहीं देखा गया हो, लेकिन यह घटना सच है। वीडियो में दिख रहा है कि एक बेहद बड़ी मकड़ी किसी ढांचे के नीचे लटकी है। उसके शिकंजे में एक बड़ी चिड़िया है। मकड़ी उसे धीरे-धीरे खा रही है।
ट्विटर पर यह वीडियो नेचर इज स्कैरी नामक अकाउंट से शेयर हुआ है। शेयर होते ही यह इतना वायरल हो गया कि अब तक 53 सेकंड के इस वीडियो को 3.62 लाख से भी अधिक बार देखा जा चुका है। लोगों ने इस पर कई तरह के कमेंट भी किए हैं। एक ने लिखा है कि ये कलियुग है, कुछ भी मुमकिन है।
An Avicularia munching on a bird. pic.twitter.com/rmwURWD3CP
— Nature is Scary (@AmazingScaryVid) September 19, 2020
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |