/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/04/0000-1630723406.jpg)
सोशल मीडिया पर एक स्नो-लेपर्ड यानि की हिम तेंदुए का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद किसी के भी मुंह से सिर्फ OMG निकल जाएगा। दिमाग को हैरत में डालने वाले इस वीडियो में हिम तेंदुआ बर्फ से ढके पहाड़ पर शिकार का पीछा कर रहा है। जिस फुर्ती के साथ तेंदुए ने अपने शिकार को दौड़ाकर दबोचा उसे देखने के बाद लोग हैरान रह गए।
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक हिम तेंदुआ बर्फ से ढके पहाड़ों पर अपने शिकार का पीछा कर रहा है। उसका शिकार एक ब्लू शीप थी। शिकार का पीछा करते हुए तेंदुआ उसे लेकर पहाड़ से नीचे गिर जाता है।
हालांकि इसके बावजूद वो अपने शिकार को छोड़ने का नाम नहीं ले रहा है। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा अधिकारी सुधा रमन ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। जिसे अबतक 44 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो के मुताबिक, स्नो-लेपर्ड बर्फीले पहाड़ों पर अपने शिकार को पकड़ने की कोशिश कर रहा था।
Snow leopard is now the State animal of Ladakh.
— Sudha Ramen IFS ?? (@SudhaRamenIFS) September 1, 2021
This clip is from the Secret Lives of Snow leopard. Credits to the documentary team. pic.twitter.com/F7gLPdT8se
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |