/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/04/a-1680604688.jpg)
दिल्ली मेट्रो का एक और शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसा पहली बार नहीं हो रहा है। लगातार सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रों में अश्लील हरकते करते हुए कपल के वीडियो सामने आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें : ब्रिटेन से डंडे मारकर बाहर निकाले जाएंगे पाकिस्तानी नागरिक, प्रधानमंत्री ने बनाई ये धांसू टास्क फोर्स
वीडियो में प्रेमी जोड़े लोगों के बीच बैठकर बेशर्मी से एक दूसरे को किस कर रहे हैं। प्रेमी जोड़े के इस कृत्य को देखकर मौजूद यात्री आपत्ती भी नहीं कर रहे हैं। लोग इस बेशर्मी को अनदेखा करते हुए सफर कर रहे हैं।
#दिल्ली_मेट्रो में भी प्रेम लीला, किस ओर ले जा रहे हैं ये लोग #भारतीय_संस्कृति को ?
— VIRENDRA TIWARI (@RealVirendraBJP) April 2, 2023
बहुत दुःख हुआ ये देखकर।
ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जो सार्वजनिकता में भी अश्लीलता फैलाते हैं। pic.twitter.com/dXGdrSjzsZ
कपल खुलेआम चलती मेट्रो में साथ सीट पर बैठे हुए हैं और किस कर रहे हैं। इस वीडियो को बीजेपी नेता विरेंद्र तिवारी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो से पहले भी विरेंद्र तिवारी ने दिल्ली मेट्रों का ऐसा ही एक वीडियो शेयर किया था। नए वीडियो को शेयर करते हुए नेता जी ने लिखा, '#दिल्ली_मेट्रो में भी प्रेम लीला, किस ओर ले जा रहे हैं ये लोग #भारतीय_संस्कृति को ? बहुत दुःख हुआ ये देखकर। ऐसे लोगों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, जो सार्वजनिकता में भी अश्लीलता फैलाते हैं।'
यह भी पढ़ें : अमित शाह के ऐलान से डरा पाकिस्तान! PoK में करेगा शारदा पीठ समेत 37 मंदिरों का पुनर्निर्माण
बता दें कि इस वीडियो को अबतक 290 लोगों ने रिट्वीट किया है जबकि 364 लाइक्स मिले हैं। वहीं वीडियों को अबतक 5532 लोगों ने देखा है। वीडियो पर कई लोग कमेंट भी कर रहे हैं और कपल के इस कृत्य को गलत बता नसीहत दे रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |