अपनी दमदार एक्टिंग आैर टैलेंट के दम पर बाॅलीवुड में अपनी अलग पहचान बनाने वाले राजकुमार राव अपनी लव लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। राजकुमार राव बॉलीवुड एक्ट्रेस पत्रलेखा के साथ रिलेशनशिप में हैं। साथ ही दोनों अपनी व्यस्तताओं के बावजूद एक-दूसरे के लिए समय निकाल ही लेते हैं। हाल ही में दोनों वेकेशन मनाने गए थे।

 
राजकुमार लगातार फिल्मों में लगे हुए हैं। वहीं पत्रलेखा के भी अपने प्रोजेक्ट्स हैं, लेकिन इसके बावजूद दोनों ने एक वेकेशन प्लान किया और गोवा घूमने गए। हालांकि दोनों अब लौट आए हैं लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें थम ही नहीं रही। लग रहा है दोनों ने अपना बेस्ट टाइम वहां बिताया है। खास बात यह है कि दोनों सिर्फ गोवा के बीच पर ही नहीं गए, उन्होंने वहां अपने वेकेशन का भरपूर उपयोग किया और एंजॉय किया।
 

सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें खुद राजकुमार ने पोस्ट की हैं। इसमें वे तस्वीरों के जरिए शुरुआत से लेकर आखिरी तक की कहानी बयां कर रहे हैं। उनकी वेकेशन किसी ड्रीम वेकेशन से कम नहीं थी। राजकुमार बता रहे हैं कि गोवा पार्टी और शॉपिंग से कही बढ़कर है। इसके लिए पत्रलेखा से बेहतर पार्टनर कोई हो ही नहीं सकता। बता दें कि पत्रलेखा पूर्वोत्तर के शिलांग से हैं। बाॅलीवुड में करियर बनाने के लिए उन्होंने मुंबर्इ का रुख किया।