/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/16/python-swallows-deer-1631792506.jpg)
हिरण और अजगर का एक बहुत ही भयानक वीडियो सामने आया है। इसमें एक विशालकाय अजगर एक जिंदा हिरण को ही निगल गया। अजगर ने अचानक से हिरण पर हमला किया और उसे दबोच लिया। इसके बाद अजगर ने अपना बड़ा मुंह खोलकर उसें निगलना शुरू कर दिया।
यह घटना राजस्थान के बारां जिले के किशनगंज स्थित वन क्षेत्र में लालापुरा प्लांटेशन के पास की है। यहां एक हिरण को अजगर ने जकड़ रखा था। उस दौरान वन विभाग कर्मी भी वहां मौजूद था लेकिन उसके समाने देखते ही देखते अजगर ने हिरण को अपना शिकार बना लिया।उसे पकड़ने के बाद अजगर ने अपना मुंह फाड़कर धीरे-धीरे हिरण को समेट लिया। वन क्षेत्र में मौके पर मौजूद वन विभाग के पुरुषोत्तम शर्मा ने हिरण को अजगर द्वारा दबोचते हुए देखा तो वे हैरान रह गए। पहले तो उनको समझ नहीं आया कि यह कौन सा जानवर है। फिर जब उन्होंने ध्यान से देखा तो समझ आया कि अजगर ने हिरण को दबोचा हुआ है।इसके बाद उन्होंने अपना मोबाइल निकाला और इस पूरे वाकये को मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया। वनकर्मी के मुताबिक उन्होंने इस घटना को तब तक देखा जब तक वह अजगर हिरण को पूरा निगल गया। हालांकि उन्होंने अधिकारियों को इसकी सूचना तत्काल दे दी थी लेकिन तब तक अजगर हिरण को पूरी तरह से निगल चुका था।देखें वीडियो—विशालकाय अजगर ने हिरण को दबोचा, फिर हुआ ये हाल...#ViralVideo pic.twitter.com/6WMeXw4nVZ
— alkesh kushwaha (@alkesh_kushwaha) September 15, 2021
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |