
प्रियंका चोपड़ा आज के समय में टॉप की फैशन आइकॉन मानी जाती है। वह एक देसी गर्ल से इंटरनेशनल स्टार बन चुकी हैं। वह अपने लुक्स के कारण हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं।
हाल में ही प्रियंका चोपड़ा ने एक यूएस की एक मैग्जीन के लिए पोटोशूट कराया था। जिसमें वह साड़ी पहनकर बोल्ड अवतार में नजर आईं, लेकिन बिना ब्लाउज की साड़ी के कारण वह काफी ट्रोल हो गईं। जिसके बचाव में फैशन डिजाइनर तरुण ताहिलियानी सामने आ गए है।
तरुण ने अपने इंस्ट्राग्राम अकाउंट में प्रियंका की तस्वीरें शेर करते हुए कहा, 'चोली का यूज ना करना वल्गर नहीं है। यह इस तस्वीर को एक ग्लोबल स्टेटमेंट बनाता है।'
तरुण ताहिलियानी ने कहा, 'बाजीराव मस्तानी में अपने खूबसूरत लुक से लेकर मॉडर्न गोडेज बनने तक उनके जितने भी रूप हैं, सभी इस बात का प्रमाण हैं कि प्रियंका कितनी वर्सेटाइल हैं। वे सही मायने में एक मॉडर्न इंडियन आइकन हैं।' वैसे बताते चलें कि प्राचीन काल में बिना ब्लाउज के भी साड़ी पहनने का कल्चर था।
आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें अपने इंस्ट्राग्राम में शेयर की है। इस बिना ब्लाउज वाली तस्वीर को शेर करते हुए प्रियंका ने कवर लाइन में लिखा है- 'मैं वर्ल्ड को थोड़ा-बहुत बदलना चाहती हूं।'
सोशल मीडिया पर प्रियंका के इस लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। वे आलोचकों के सीधे निशाने पर हैं। एक यूजर ने लिखा- साड़ी, ब्लाउज के संग ही पूरी मानी जाती है, कृपया इसका सम्मान करें। ये भारतीय कल्चर नहीं है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा इस तरह की तस्वीर लगा कर आप दुनिया में किस तरह का बदलाव लाना चाहती हैं। बता दें कि प्रियंका अपने लुक्स को लेकर ट्रोल होती रहती हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |