
आज के समय में लोग अपनी फिटनेस को लेकर काफी ज्यादा एक्टिव रहने लगे हैं। युवाओं से लेकर महिला, बुजुर्ग सभी जिम में व्यायाम करते हुए दिखाई देते हैं। लेनिक हाल ही में एक प्रेग्नेंट महिला का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो जिम में एक्सरसाइज कर रही होती है। उसकी एक्सरसाइज को देखकर लोग दंग रह गए।
देखें वीडियो —
इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो चुके इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जिम में एक्सरसाइज करने के लिए दर्जनों लोग वहां मौजूद होते हैं और प्रेग्नेंट महिला अकेली एक्सरसाइज कर रही है। उसने अपने कंधे पर करीब 30 किलो या फिर उससे ज्यादा का भार उठाया और लगातार उठक-बैठक करती रही। इस एक्सरसाइज को जिम में लोग स्क्वाट्स कहते हैं। ऐसी एक्सरसाइज करने के लिए बहुत ही ज्यादा स्ट्रेंथ की जरूरत होती है। महिला ने अपने कंधे पर इतना ज्यादा भार रखा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरान हैं। बेबी बंप देखकर मालूम पड़ रहा है कि महिला करीब 5 या 6 महीने से अधिक की गर्भवती है।
हालांकि, जिम में प्रेग्नेंट महिलाओं को डॉक्टर्स से कंसल्ट करके ही एक्सरसाइज करनी चाहिए। साथ ही एक्सरसाइज सही तरीके से की जाए, इसके लिए अच्छे ट्रेनर की जरूरत होती है। इस महिला ने भी कुछ ऐसा ही किया होगा, तभी वह इतनी फिट और एक्टिव दिखाई दे रही है। इंटरनेट पर वायरल होने वाले इस वीडियो को अभी तक एक लाख 22 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। इंस्टाग्राम पर surprizhikayeler नाम के अकाउंट द्वारा वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को देखने के बाद कुछ लोगों ने अपना सुझाव भी दिया। एक महिला यूजर ने लिखा, 'यह बच्चे के लिए अच्छा नहीं है। वॉकिंग करना ज्यादा बेहतर है।'
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |