बिहार से एक शर्मनाक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो जमुई का है। जमुई सदर अस्पताल परिसर में महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ एक मनचले युवक ने दिनदहाड़े अश्लील हरकत की है। इस मामले में महिला स्वास्थ्य कर्मी के द्वारा जमुई थाने में एक FIR दर्ज कराया गया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी है।

यह भी पढ़ें : Oscar Awards में भारत की धूम! गुनीत मोंगा की The Elephant Whisperers को मिला अवॉर्ड

जानकारी के अनुसार महिला स्वास्थ्य कर्मी जो 2015 से चतुर्थ वर्गीय कर्मी के रूप में जमुई सदर अस्पताल में काम कर रही है। जिसके साथ दिनदहाड़े एक मनचले के द्वारा अश्लील हरकत की गई है। मीडियो रिपोर्ट के अनुसार मामला शुक्रवार का है। जिसका CCTV भी सामने आ चुका है। CCTV में देखा जा सकता है कि एक महिला स्वास्थ्य कर्मी अस्पताल परिसर में किसी से फोन पर बात कर रही थी। इसी दौरान एक मनचला युवक दौड़ते हुए आया और महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ अश्लील हरकत कर वहां से फरार हो गया। इस हरकत का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया।

इस मामले में पीड़ित महिला ने बताया कि मैं लगभग 1:30 बजे दोपहर किसी से फोन पर बात कर रही थी तभी दीवार को पीछे से फांद कर एक युवक आया और मेरा मुंह दाब दिया और मेरे साथ बदतमीजी करके वहां से भाग गया।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-दोहा इंडिगो फ्लाइट को 'इमरजेंसी' के कारण कराची में उतारा गया , लेकिन फिर भी

इस मामले में जमुई एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसडीपीओ ने कहा की महिला पूरी तरह से सुरक्षित है। यह पहली घटना है जो संज्ञान में आया है। जानकारी यह भी मिली है कि जमुई के इस सदर अस्पताल गेट पर में शाम ढलते ही असामाजिक तत्व का जमावड़ा लग जाता है।