/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/15/01-1681566121.jpg)
बिना छत और दीवार वाला एक होटल स्विट्जरलैंड में है। यहां खुले आकाश के नीचे बेड लगा हुआ है और इसमें बाथरूम भी नहीं है। अगर आपको बाथरूम जाना भी है, तो 5 मिनट दूर पैदल चलकर जाना पड़ेगा। इस होटल का नाम है नल स्टर्न।
ये भी पढ़ेंः इसे कहते हैं किस्मतः कर्मचारी को ऑफिस से मिली 365 दिन की छुट्टी, हर महीने खाते में आती रहेगी सैलेरी, जानिए कैसे
इस होटल को स्विट्जरलैंड के गोब्सी नामक पर्वत शिखर पर बनाया गया है। पहाड़ की चोटी पर निर्मित इस होटल का फर्श टाइल्स से बना है और एक बेड खूबसूरत अंदाज में सजा हुआ है। इस अनोखे होटल में आपको रूम सर्विस मिल जाएगी और मनोरंजन के लिए टीवी की सुविधा भी। रात को आप तारों की छांव में अपने पार्टनर के साथ चिल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः 500 दिनों तक 230 फीट गहरी गुफा में रही महिला, बाहर निकली तो बदल गई दुनिया
इस होटल को स्विट्जरलैंड के 2 आर्टिस्टों फ्रैंक और रिकलिन ने बनाया है। इसका मकसद सैलानियों को गोब्सी पर्वत की प्राकृतिक सुंदरता के बीच रात बिताने का मौका देना है। अगर आप इस बिना छत और दीवार वाले होटल में रहना चाहते हैं, तो आपको एक रात के लिए 16 हजार रुपये खर्च करने होंगे। अगर खबरों पर विश्वास करें तो 9,000 लोग इस रूम को बुक करने के लिए कतार में हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |