सोशल मीडिया पर अक्सर कोई न कोई वीडियो वायरल होता रहता है। अब फिर एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़की अपने डांस से हर किसी को दीवाना बना रही है। वायरल हो रही इस वीडियो में एक लड़की कांटा लगा गाने पर जबरदस्त डांस कर रही है। 

सिर्फ डांस ही नहीं म्यूजिक के साथ उनके हर स्टेप कमाल के हैं। जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। साथ ही इस लड़की के डांस स्टेप में आपको एक अलग लेवल की एनर्जी देखने को मिलेगी।               

लड़की के इस डांस वीडियो को देखकर आप अपनी नजरें इससे नहीं हटा पाएंगे। लड़की अपनी बेहतरीन डांस परफॉर्मेंस से इंटरनेट का पारा बढ़ा रही है। यूजर्स को भी लड़की की परफॉर्मेंस काफी पसंद आ रही है। 

बता दें कि यह इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर रिची शर्मा ने शेयर किया है। जिसे अभी तक बहुत से लोग देख चुके हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा है कि आपके डांस मूव्स और एक्सप्रेशन बड़े कमाल के हैं। एक अन्य ने लिखा है कि हम तो आपके डांस के दीवाने हो गए हैं। इसके अलावा भी कई लोग वीडियो पर हर्ट और इमोजी पोस्ट कर रहे हैं।