
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का नया सियासी स्टंट सामने आया है जिसमें वो एक दुकान में अचानक पहुंचकर चाय बनाती हुई नजर आई। इसका वीडियो भी खुद ममता ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए शेयर किया है। दरअसल ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के दीघा में पहुंची और वहां काफी देर तक रही। इसी दौरान इसी दौरान उन्होंने एक दुकान में खुद अपने हाथों से चाय बनाई और लोगों को पिलाई।
अपनी इस यात्रा के दौरान ममता जब लोगों के बीच पहुंची तो पहले उनसे बातचीत की और एक चूल्हे के पास पहुंच गई और चाय बनानी शुरू कर दी। इससे पहले उन्होंने एक छोटे से बच्चे को अपनी गोद में भी खिलाया दुकान से एक चीज खरीदकर उसें दी। हालांकि यह वाकया देखकर वहां मौजूद लोग हैरान थे। ममता ने चूल्हे के पास खड़े व्यक्ति से हटने के लिए कहा और खुद वहां खड़ी होकर चाय बनाने लगी। इसके बाद उन्होंने पहले चाय को छाना और फिर लोगों में बांटा।
आपको बता दें कि इन दिनों पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने लोगों की शिकायतों को हल करने और उनकी समस्याओं को सुनने के लिए 'दीदी के बोलो' हेल्पलाइन शुरू की है। इसके जरिए लोग ममता सरकार तक अपनी समस्याएं पहुंचाते हैं। 'दीदी के बोलो' हेल्पलाइन की शुरुआत रणनीतिकार प्रशांत किशोर की उपज है।
देखें वीडियो—
Sometimes the little joys in life can make us happy. Making and sharing some nice tea (cha/chai) is one of them. Today, in Duttapur, Digha | কখনো জীবনের ছোট ছোট মুহূর্ত আমাদের বিশেষ আনন্দ দেয়। চা বানিয়ে খাওয়ানো তারমধ্যে একটা। আজ দীঘার দত্তপুরে। #Bangla pic.twitter.com/cC1Bo0GuYy
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) 21 अगस्त 2019
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |