
कई बार ना चाहते हुए भी ऐसी ऐसी चीजों के लोग शिकार हो जाते हैं कि मौके पर कुछ भी समझ नहीं आता है। इस तरह के हालातों में दो चीजें हो सकती है या तो उन हालातों का मजा लो या फिर शर्म के मारे उन हालातों से भाग जाओ। कुछ इस तरह का हुआ हॉलीवुड की ग्रेट सिंगर कैटी पैरी के साथ। जहां उन्होंने अपनी फटी पैंट के साथ लाइव शो करना पड़ा।
Katy Perry हाल में वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं। कैटी अAmerican Idol में लाइव शो के दौरान परफॉर्म कर रही थीं तभी उनकी पैंट्स फट गई। कैटी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो गया है। कैटी ने रेड कलर की लैदर पैंट्स और ऐनिमल प्रिंट का टॉप पहने हुई थीं। हालांकि इस पर भी कैटी परेशान नहीं हुईं और पैंट्स पर टेप लगाकर परफॉर्म करने लगीं और हालातों को संभालते हुए खुद भी हंसी और सब को भी हंसाया।
वीडियो में जैसे देखा जा सकता है कि गाना गाते हुए जैसे ही कैटी नीचे बैठीं तभी उनके पैंट्स पीछे से फट गए। इसके बाद उन्होंने परफॉर्मेंस रोक दी। इसके बाद कैटी ने क्रू मेंबर से मदद मांगी और टी शेप में कैटी के पैंट्स पर टेप लगा दिया गया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |