/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/03/3-1677847667.jpg)
किसी भी भाषा पूरी तरह सीखना बेहद कठिन होता है। आपको किसी भाषा का सीखने के लिए उसके व्याकरण, अक्षर, भाव आदि को भी समझना पड़ेगा, तभी आप उससे वाक्य बना सकते हैं। भारत में कुछ भाषाएं एक दूसरे से मिलती जुलती हैं इसलिए एक को सीखकर दूसरे को समझना कुछ हद तक आसान हो जाता है। हिन्दी से मिलती-जुलती एक विदेशी भाषा भी है! जिसके बारे में जानकर आप हैरान हो जाएंगे। एक महिला का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। जिसमें महिला दोनों भाषाओं कोरिया और हिंदी के कुछ समान शब्दों के बारे में बताती हैं।
यह भी पढ़ें- मार्केट में फिर से धूम मचाने आया Bajaj Chetak स्कूटर, ये खूबियां देख झूठेंगे लोग
इन दिनों भारत में कोरियन गाने, कोरियन ड्रामा और कोरियन फिल्में बहुत पसंद की जा रही हैं। इसका कारण यह भी है कि हिन्दी और कोरियन भाषाएं मिलती-जुलती हैं? इन दोनों भाषाओं में काफी समानताएं हैं जिसके बारे में एक कोरियन महिला ने बताया। इंस्टाग्राम यूजर @korean.g1 हैं तो कोरियन पर वो भारत से बेहद प्यार करती हैं इसिलए भारत से जुड़े कंटेंट बनाती रहती हैं।
यह भी पढ़ें- बीयर के स्वास्थ्य लाभ जानकर रह जाएंगे दंग, जानिए सेवन का सही तरीका
महिला ने एक वीडियो पोस्ट किया जिसके जरिए उन्होंने बताया कि हिन्दी में कुछ शब्द ऐसे हैं, जो कोरियन में भी हैं और उनके अर्थ एक जैसे ही हैं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- मैंने देखा है कि कई भारतीय कोरियन भाषा सीखना चाहते हैं, इसलिए आज मैं हिन्दी और कोरियन के 5 एक जैसे शब्दों के बारे में सिखाऊंगी। इसके बाद महिला ने एक के बाद एक 5 शब्दों के बारे में बताया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |