
मशहूर उद्योगपति आनंद महिद्रा ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते हैं। सोशल मीडिया पर वे इतने एक्टिव हैं कि उनके द्वारा शेयर किए कॉन्टेंट को लोग खूब पसंद करते हैं। अब उन्होंने एक बच्चे का वीडियो शेयर किया। इसमें यह बच्चा देसी जुगाड़ से मछली पकड़ रहा है। इस वीडियो आप देख सकते हैं कि एक बच्चा लकड़ी का एक ढांचा कंधे पर रखकर लेकर आता है।
यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने वानखेड़े स्टेडियम की पिच के लिए बोल दी ऐसी बात , KKR प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर
आनंद महिंद्रा ने उसे शेयर करते हुए लिखा है कि इस छोटी सी कहानी से उन्हें पता चलता है कि दृढ़ निश्चय+सरलता+सब्र=सफलता होता है। वीडियो में बच्चा इस ढांचे को तालाब के किनारे लगाता है। वो बड़े ही सब्र से काम लेता है। फिर वो आटे की बड़ी-बड़ी गोलियां बनाकर कांटे के साथ टांगकर उन्हें मछली पकड़ने के लिए पानी में फेंक देता है।
This showed up in my inbox without commentary. It is strangely calming to watch in an increasingly complex world. A ‘short story’ that proves: Determination + Ingenuity + Patience = Success pic.twitter.com/fuIcrMUOIN
— anand mahindra (@anandmahindra) April 1, 2022
इसके बाद वो इंतजार में बैठ जाता है। जैसे ही मछली फंसती है, उसे पता चल जाता है और वो धागा जिससे बंधा होता है वो चकरी भी घूमने लगती है। इससे पता चलता है कि मछली जाल में फंस चुकी है। वो चकरी को घूमाकर फिर मछली को उससे बाहर निकालने लगता है। फिर मछलियों को अपने थैले में रख लेता है।
यह भी पढ़ें- केंद्र ने पांच राज्यों के लिए खोला खजाना, अतिरिक्त सहायता की मंजूरी
बता दें कि लोगों को बच्चे की तकनीक काफी पसंद आ रही है। लोग बच्चों को लेकर कमेंट्स कर रहे हैं। गौर हो कि आनंद महिद्र के फैंस की संख्या 90 लाख हैं। जो उन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं। यहां वो ऐसे वीडियोज और ऐसा कॉन्टेंट शेयर करते रहते हैं, जिनसे लोगों को प्रेरणा मिले और कुछ नया जानने को मिले।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |