/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/11/3-1678524506.jpg)
सोशल मीडिया पर होली का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो है देश की राजधानी दिल्ली का। वीडियो में कुछ युवक एक विदेशी महिला के साथ होली खेल रहे हैं। युवक महिला को जबरदस्ती रंग लगा रहे हैं। एक युवक ने महिला के सिर पर अंडा तक फोड़ दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला युवकों से बचने की कोशिश कर रही है।
यह भी पढ़ें : बिना ब्याज दिए EMI पर मिल रहे सैमसंग के 3 धांसू स्मार्टफोन, जानिए कहां पर है मौका
जबरदस्ती होली खेल रहे युवकों में से एक ने महिला के मुंह के पास जाकर 'हैप्पी होली' बोला। इस बात से असहज होकर महिला ने युवक को थप्पड़ जड़ दिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग इन सभी युवकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
दिल्ली महिला आयोग (DCW) की प्रमुख स्वाति मालीवाल का भी इस वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया आया है। उन्होंने कहा, DCW इस वीडियो की जांच करने के लिए और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी करेगी।
स्वाति ने ट्वीट में लिखा, यह पूरी तरह से शर्मनाक व्यवहार है। हालांकि, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया कि यह वीडियो पुराना है। मिली जानकारी के मुताबिक, जापान की महिला को दिल्ली के कुछ युवकों ने होली के दिन परेशान किया। विदेशी महिला ने जबरदस्ती होली खेलने वाले युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था लेकिन कुछ ही देर में उन्होंने वीडियो डिलीट कर दिया।
यह भी पढ़ें : अजीब है बीयर पीने से किडनी की पथरी ठीक होने का संबंध, हकीकत जानकर रह जाएंगे हैरान
वैसे महिला ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं दर्ज कराई है। वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने जापान के दूतावास को एक लेटर लिखा है। पुलिस ने दूतावास से महिला के बारे में जानकारी मांगी है। पुलिस ने बताया कि वीडियो में दिख रहे लोगों की जानकारियां जुटाई जा रही हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |