/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/08/15/a-1660543608.jpg)
जब किसी को प्यार होता है तो उसका एक-एक एक्सप्रेशन बता देता है कि वो प्यार में हैं। प्यार में जीते दिखते हैं वो। अब अगर आपकी सोच ऐसी है कि भई प्यार तो जवान लोगों का खेल है। तो दोस्तों, सोच को फिर से दुरुस्त करने का टाइम आ गया है। मोहबब्त तो बालक को भी हो सकती है। ऐसा ही एक बच्चे का वीडियो सामने आ रहा है। जैसे ही महिला डॉक्टर उसका चेकअप करती है उसे उससे प्यार हो जाता है।
ये भी पढ़ेंः त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने चलाया वृक्षारोपण अभियान चलाया
Love at first sight! ❤️??pic.twitter.com/bcuy8emu80
— Figen (@TheFigen) August 11, 2022
जैसे ही महिला डॉक्टर बच्चे का चेकअप करती है तो पहले तो वो असमंजस में पड़ा हुआ दिखता है। लेकिन जैसे ही डॉक्टर उसको हंसाने के लिए गुदगुदी करती है तो वो बड़ा ही प्यारा एक्सप्रेशन देता है। वो बड़े ही प्यार से डॉक्टर साहिबा के हाथ पर अपनी गर्दन टिका देता है और प्यारी सी नजरों से उन्हें देखने लगता है।
ये भी पढ़ेंः खुशखबरीः सरकारी कॉलेजों में सभी छात्राओं को मुफ्त शिक्षा प्रदान करेगी इस राज्य की सरकार
बता दें कि खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोगों ने लिखा कि यह प्यारा वीडियो उनको अंदर से टच कर गया। एक यूजर ने लिखा कि यह सबसे ज्यादा क्यूट वीडियो है जो अबतक उन्होंने देखा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |