/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/18/airport-1610973590.jpg)
कोरोना के खौफ से एक शख्स 3 महीने तक एयरपोर्ट कैंपस में छिपा रहा जिसके बाद सिक्योरिटी स्टाफ ने उसें पकड़ लिया। शिकागो के एयरपोर्ट कैंपस में एक भारतीय मूल का कैलिफोर्निया का नागरिक 3 महीने से छिपा हुआ था। वो इतना डरा हुआ था कि कहीं उसे कोरोना ना हो जाए इसलिए वो बाहर ही नहीं निकला। जब इसकी जानकारी सिक्योरिटी स्टाफ को पता लगी तो उसे हिरासत में ले लिया गया।
पुलिस के मुताबिक आदित्य सिंह 19 अक्टूबर को पर पहुंचा और मौका पाकर सिकयोरिटी जोन में जाकर छिप गया। उसके बाद से आदित्य सिंह कोरोना के खौफ की वजह से बाहर ही नहीं निकला। 16 जनवरी को एयरपोर्ट स्टाफ को जब इस बात का पता चला तब उसे हिरासत में ले लिया गया। फिलहाल सिक्योरिटी स्टाफ आदित्य सिंह के बयान की सच्चाई परख रहा है क्योंकि जब एयरपोर्ट स्टाफ ने आदित्य सिंह से सवाल-जवाब किए थे तब उसने अपने आपको एयरपोर्ट स्टाफ का बताया था।
एयरपोर्ट स्टाफ के मुताबिक आदित्य सिंह ने पकड़े जाने पर एक आईकार्ड दिखाया था जो एयरपोर्ट स्टाफ का ही था। इस आईकार्ड के खोने की रिपोर्ट एयरपोर्ट मैनेजमैंट को दे दी गई थी। जिसकी वजह से आदित्य सिंह का झूठ पकड़ा गया।
आदित्य सिंह के बारे में अभी तक जो जानकारी पुलिस को मिली है उसके मुताबिक आदित्य सिंह में पोस्ट ग्रेजुएट है और उसके खिलाफ कोई भी क्रिमिनल केस भी दर्ज नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक वो बेरोजगार है और वर्तमान में लॉस एंजल्स में रहता था। आदित्य सिंह पर एयरपोर्ट कैंपस में छिपने के लिए 1 हजार यूएस डॉलर का जुर्माना लगाया है और ओहेयर एयरपोर्ट पर जाने के लिए स्थाई प्रतिबंध लगा दिया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |