ऐसा माना जाता है कि शेर जंगल का सबसे ताकतवर जानवर होता है। लेकिन एक वीडियो देककर आपकी सोच बदल जाएगी। इससे पहले आपने ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें शेर दूसरे जानवर को दौड़ाकर उसका शिकार करता है। घात लगाकर उनपर हमले करता है। आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखने जा रहे हैं जिसमें शेर जान बचाकर भाग रहा है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नाला पार कर रहे शेरों पर एक हिप्‍पो हमला कर दिया। जिसके बाद भागते-भागते शेर की मानों जान निकल गई।

यह भी पढ़ें- दिल और पेट के लिए अच्छा है अंजीर, खाने के मिलते हैं 4 अद्भुत फायदे

ट्विटर पर @WowTerrifying एकाउंट से यह वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं। इसमें आप देख सकते हैं कि कैसे तीन शेर एक नाले को पार कर रहे हैं। तभी वहां एक ह‍िप्‍पो आ धमकता है। उसे लगता है कि शेर उस पर हमला कर देंगे। इससे पहले ही वह शेरों पर झपट पड़ता है। हिप्‍पो को अपनी ओर आता देख शेर भागने लगते हैं। काफी तेजी से दौड़ने लगते हैं। इसके बावजूद हिप्‍पो अपना अटैक जारी रखता है। दो शेर तो किसी तरह जान बचाकर भागे पर एक शेर हिप्‍पो की चंगुल से भाग नहीं सका। उसके जबड़े फंस जाता है। ऐसा लगता है कि अब तो खेल खत्‍म। पर शेर तो जंगल का राजा है। इतने भारी हिप्‍पो को चकमा देकर नाले से बाहर निकल जाता है।

18 सेकेंड के इस वीडियो को 40 हजार बार देखा जा चुका है। तीन हजार से ज्‍यादा लोगों ने इसे लाइक किया है। यह संख्‍या लगातार बढ़ रही है। वीडियो के साथ कैप्‍शन में लिखा है, भयानक रफ्तार! आप देख सकते हैं कि हिप्पो इतने खतरनाक क्यों हैं! लोग वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, हिप्‍पो शेरों को बता रहा, भाई पानी में तो मैं राजा हूं। एक अन्‍य ने लिखा, हिप्‍पो वास्‍तव में तब तक इंतजार करता है जब तक उसे पता न चल जाए कि उस पर कोई खतरा नहीं है। उसे डर रहता है कि कहीं घूमकर वापस न आ जाएं।

यह भी पढ़ें- पार्टनर से झगड़े के बाद अपनाएं ये टिप्स, रिश्ते में नहीं आएगी खटास


बता दें कि हिप्‍पो अर्ध-जलीय जानवर है लेकिन ज्यादातर समय वह पानी या कीचड़ में ही रहता है। विशालकाय शरीर के कारण यह पानी में तैर नहीं पाता है। पर इन्हें पानी में रहना बहुत पसंद है। यही वजह है की इन्हें दरियाई घोड़ा (river horse) भी कहा जाता है। पानी में आगे बढ़ने के लिए तैरते नहीं हैं बल्कि अपने पैरों से जमीन को धक्का देते हैं। ये काफी देर तक बिना सांस लिए पानी के अंदर रह सकते हैं। वजन की बात करें तो यह 1500 से 3200 किलोग्राम तक हो सकता है। हाथी और गैंडे के बाद यह धरती का तीसरा सबसे भारी जीव है।