/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/09/25/a-1664106509.jpg)
मशहूर होने के बाद किसी भी चीज को पीढ़ी दर पीढ़ी याद किया जाता है। फिर ये चाहे वो अद्भुत इमारत हो, कोई अद्भुत परंपरा हो या फिर कोई ऐसी अद्भुत पेंटिंग, जिसका तोड़ अब तक नहीं बना हो। ऐसी ही एक दुनिया भर में मशहूर पेंटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें इस वक्त वायरल हो रही हैं, जिन्हें आपने पहले कभी नहीं देखा होगा।
ये भी पढ़ेंः अमित शाह का बड़ा बयान, नीतीश कुमार का अब नहीं लेंगे साथ, बिहार में CM फेस पर भी स्थिति साफ
लियोनार्डो द विंची की मशहूर पेंटिंग मोनालिसा को लेकर तो आपने तरह-तरह की कहानियां और रिसर्च के बारे में सुना होगा। इस वक्त इस पेंटिंग का एक ही रूप-रंग दिखाई दे रहा है, जो काफी वायरल हो रहा है। मोनालिसा को लोगों ने अपने-अपने हिसाब से क्रिएटिविटी के लिए इस्तेमाल किया, लेकिन आप उसे इंडियन मेकओवर में पहली बार देखेंगे।
Thread
— Pooja Sangwan ?? (@ThePerilousGirl) September 23, 2022
If Mona Lisa born in South Delhi she would be "Lisa Mausi" pic.twitter.com/qUfdX76n70
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर इस वक्त मोनालिसा का इंडियन मेकओवर वायरल हो रहा है। कहीं वो लिसा मौसी बनकर दिखाई दे रही है तो कहीं बिहारी लिसा देवी बनकर। आप उसे अलग-अलग तरह से केरल, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और बंगाल के रंग में रंगे हुए देख सकते हैं। ये मेकओवर लोगों का ध्यान अपनी ओर बखूबी खींच रहा है।
ये भी पढ़ेंः बड़ा खुलासाः PFI ने रची थी PM मोदी पर हमले की साजिश, ट्रेनिंग कैंप भी लगाए गए
इन तस्वीरों को ट्विटर पर @ThePerilousGirl नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इन्हें लोगों ने न सिर्फ पसंद किया है बल्कि धड़ल्ले से रिट्वीट भी किया है। मज़े की बात तो ये रही कि जिन प्रदेशों के लुक में मोनालिसा नहीं दिखी है, उन लोगों ने शिकायत भी की है कि वो क्यों तमिनाडु या पंजाब के लुक में नहीं दिखाई दी। लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। किसी यूज़र ने कहा कि वो हर स्टेट के लुक में सुंदर लग रही है तो किसी को ये मज़ेदार लगा।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |