आपने लड़कों को तो गांजा पीते देखा होगा। लेकिन शायद ही किसी लड़की को ऐसा करते देखा होगा। और वो भी सार्वजनिक जगहों पर बिल्कुल भी नहीं। लेकिन आज जो वीडियो देखेंगे उसमें लड़किया गांजा पी रही हैं वो भी सार्वजनिक जगह चलती ट्रेन में। बता दें कि सार्वजनिक जगहों पर धूम्रपान करना एक दंडनीय अपराध है। ट्रेनों में या रेलवे स्‍टेशन पर‍िसर में धूम्रपान करना और भी आपत्‍त‍िजनक है। लोगों को चेतावनी दी जाती है। चालान काटा जाता है। इसके बावजूद यह सिलसिला नहीं रूक रहा है। कई बार ऐसा वाकया सामने आता है, जिसे देखकर लगता है कि कोई खुलेआम ऐसा कैसे कर सकता है? इन दिनों ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियों में कुछ गंजेड़ी लड़कियां ट्रेन के अंदर सुट्टा पीती हुई नजर आ रही हैं। एक यात्री ने चुपके से इसका वीडियो बना लिया और शेयर किया है। 

यह भी पढ़ें- पार्टनर से झगड़े के बाद अपनाएं ये टिप्स, रिश्ते में नहीं आएगी खटास

परमानंद कुमार साव नाम के यूजर ने अपने एकाउंट @Parmana93518260 से यह वीडियो शेयर किया। वह खुद ट्रेन में सफर कर रहे थे। वीडियो को रेल मंत्री अश्व‍िनी वैष्‍णव को टैग करते हुए उन्‍होंने लिखा, इन लड़कियों ने रात भर ट्रेन के अंदर ‘गांजा’ और सिगरेट पी। ये लोग आसनसोल में टाटा कटिहार ट्रेन में चढ़ी थीं। यह घटना टाटानगर-कटिहार एक्सप्रेस में हुई। एक लड़की बोगी के शौचालय के पास खड़ी होकर सिगरेट पीती नजर आ रही है। वैसे हम इसकी पुष्टि नहीं करते है कि लड़की सिगरेट या गांजा ही पी रही थी।

यह भी पढ़ें- दिल और पेट के लिए अच्छा है अंजीर, खाने के मिलते हैं 4 अद्भुत फायदे

वीडियो शेयर होते ही रेलवे ने जवाब दिया और परमानंद से यात्रा की विस्तृत जानकारी साझा करने का अनुरोध किया। लिखा, हम आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया यात्रा विवरण (पीएनआर/ट्रेन नंबर) और मोबाइल नंबर हमारे साथ डीएम के माध्यम से साझा करें। आप सीधे http://railmadad.indianrailways.gov.in पर भी अपनी चिंता व्यक्त कर सकते हैं या शीघ्र निवारण के लिए 139 डायल कर सकते हैं। बता दें कि वीडियो को 27 फरवरी को शेयर किया गया था। अब तक वीडियो को 25 हजार बार देखा जा चुका है। पोस्ट पर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ लोगों ने परमानंद पर ही निशाना साध रहे हैं। कुछ लोगों ने हास्‍यास्‍पद टिप्‍पण‍ियां भी कीं।