
इंटरनेट पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल होता रहता है। इनमें कभी जानवरों के वीडियो होते है, तो कभी किसी स्टंट के वीडियो होते हैं या किसी हैरान करने वाली घटना के वीडियो होते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसमें एक लड़की साड़ी पहने हुए हैं और जबरदस्त स्टंट कर रही है। इस लड़की ने साड़ी में हवा में उछलकर जबरदस्त गुलाटी लगाई। इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।
यह वीडियो देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि साड़ी में ऐसा स्टंट करना बेहद मुश्किल माना जाता है। यह स्टंट किया है जिमनास्ट और फिटनेस मॉडल पारुल अरोड़ा ने। उनके वीडियो में दिख रहा है कि वह एक युवक के साथ हवा में बैकफ्लिप यानी उलटी गुलाटी लगा रही है। इस दौरान वह नीले रंग की साड़ी पहने हैं। स्टंट के बाद पारुल ने युवक के साथ वॉक भी की है। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
पारुल ने अपने इस स्टंट के वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। उन्होंने इसके साथ लिखा है, 'कौन इस स्टंट को साड़ी में कर सकता है?' पारुल ने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पिछले हफ्ते शेयर किया था। इस वीडियो को अब तक 17 लाख से अधिक बार देखा गया है। साथ ही 7.49 लाख से अधिक लाइक्स मिले हैं। लोग पारुल के इस स्टंट की तारीफ कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |