/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/11/01-1678521312.jpg)
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल एक परिवार ने अपने पालतू कुत्ते के लिए भव्य शादी का आयोजन किया था। इस वीडियो में दोनों पालूत सभी रीति रिवाजों का पालन करने हुए शादी कर रहे हैं। अब वायरल हो रहे इस वीडियो ने इंटरनेट यूजर्स को हैरान कर दिया है।
They Had An Indian Wedding For Their Dogs.
— ਹਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ (@Hatindersinghr3) March 8, 2023
????
Deo Aapne Vichaar... pic.twitter.com/BsxMpi1nmE
ये भी पढ़ेंः तिहाड़ जेल से मनीष सिसोदिया का संदेश: 'साहेब, आप मुझे परेशान कर सकते हैं, लेकिन...'
वीडियो को हतिंदर सिंह ने ट्विटर पर शेयर किया था। वीडियो में मेहमान जमकर एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि सामान्य भारतीय शादियों की तरह कुत्ते की शादी के लिए भी भव्य भोजन और सजावट की व्यवस्था की गई थी। दूल्हा कुत्ता पगड़ी के साथ पारंपरिक शादी की पोशाक पहने एक इलेक्ट्रिक टॉय कार में पहुंचा। कार में आगे की तरफ एक दिल भी है जिस पर "रियो" और "रिया" लिखा हुआ है। इसके अलावा कुत्ते की दुल्हन को लाल दुपट्टे में देखा गया।
ये भी पढ़ेंः ईडी की छापेमारी : तेजस्वी यादव की बहनों मिले ₹70 लाख नकद, 1.5 किलो सोने के आभूषण
कुत्ते दुल्हन को फिर औपचारिक रूप से शादी के स्थान पर ले जाया जाता है। "वरमाला" समारोह के दौरान दोनों कुत्तों को एक साथ लाया जाता है। एक बार जब समारोह समाप्त हो जाता है, तो दुल्हन अपने ससुराल में "डोली" में जाती है। शेयर किए जाने के बाद से वीडियो को 18,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, उन्होंने अपने कुत्तों के लिए भारतीय शादी की। एक यूजर ने कहा, इसमें कुछ भी बुरा नहीं दिख रहा है, बहुत प्यारा.... एक पालतू जानवर के मालिक के रूप में मैं वास्तव में उनके उनके प्यार को समझ सकता हूं। एक अन्यू यूजर ने लिखा कि जब पैसा हो तो क्या नहीं हो सकता भाई।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |