/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/08/09/marry-me-1628495100.jpg)
इंग्लैंड के एक शख्स ने मजेदार तरीके से प्यार का इजहार करते हुए गाय के पेट पर लिखा कि क्या मुझसे शादी करोगी। इतना ही नहीं इसके बाद उस लड़की ने जब इसे देखा तो उसने इसका जवाब भी दिया।
दरअसल, यह घटना इंग्लैंड के समरसेट की है। 'द मिरर' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, यह शख्स एक युवा किसान है। उसने अपनी गर्लफ्रेंड को प्रपोज करने का अनूठा तरीका अपनाया। उसने गाय के पेट पर स्प्रे पेंट का इस्तेमाल करते हुए शादी के लिए अपनी गर्लफ्रेंड को लिखा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी।
इसके बाद इस वाकये का पता जब उसकी गर्लफ्रेंड को चला तो वह तुरंत उसे देखने चली आई। रिपोर्ट के मुताबिक, 24 साल के लुई व्हाइट ने अपनी 20 साल की पार्टनर एमिली फ्रांसिस के लिए यह लिखा। एमिली ने जब देखा कि लुईस ने इसे लिखा हुआ है तो उसे बहुत अच्छा लगा।
इतना ही नहीं जैसे ही उसने देखा इसके तुरंत बाद लुईस अपने घुटनों पर बैठ गया और एमिली को रिंग पहना दिया। जानकारी के मुताबिक, लुईस और एमिली की लॉकडाउन में मुलाकात हुई थी और वे कुछ समय से लुईस के फैमिली फार्म में ही साथ रह रहे हैं। एमिली लॉकडाउन लगने से पहले तक एक हेयरड्रेसर के तौर पर काम कर रही थीं।
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि लुईस ने बताया कि गाय के ऊपर स्प्रे कर प्रपोज का आइडिया एक महीने पहले आया था। हमने ये दोनों गाय लॉकडाउन के शुरुआत में खरीदी थी और हमने इन दोनों की साथ ही देखभाल की है। फिलहाल अब दोनों बहुत खुश हैं और अपनी शादी की तैयारी कर रहे हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |