
सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत ही वायरल हो रहा है, जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। आज भी कई लोग डस्टबिन में कचरा डालने की बजाय सड़क किनारे ही कूड़ा फेक देते हैं। ऐसा कई लोग करते हैं तो वही जगह कूड़े का घर बन जाती है। शहर में कई जगह डस्टबिन होने के बावजूद कुछ लोग शहर की खूबसूरती में दाग लगा देते हैं। इसी सब के बीच में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर हम इंसानों को सीख लेनी चाहिए।
यहां एख वीडियों है जिसमें देखा जा सकता है कि कौआ बड़ी ही समझारी से प्लास्टिक की बॉटल को डस्टबिन में डाल रहा है. इस पक्षी ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो को शेयर करने के साथ सोशल मीडिय पर ये मैसेज दिया जा रहा है कि अगर कौआ कर सकता है तो हम क्यों नहीं?
आपको बता दें कि इस वीडियो को सुशांत नंदा ने 22 अगस्त को शेयर किया है। जिसमें देखा जा सकता है कि कौआ प्लास्टिक की बॉटल लेकर आता है और डस्टबिन में डाल देता है। इस वीडियो के अब तक 13 हजार व्यूज, हजार से ज्यादा लाइक्स हो चुके हैं। ये मैसेज फैलाया जा रहा है कि हमें कचरे को सड़कों पर नहीं फेंकना चाहिए।
If they can,
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) August 22, 2019
We all can?? pic.twitter.com/JDtIxWKAqZ
ऐसा ही एक वीडियों कुछ दिनों पहले वायरल हुआ था, जिसमें बंदर नल खोलकर पानी पीता है और फिर उसे बंद करके चले जाता है। उसके वीडियो से पानी बचाने का मैसेज वायरल हुआ था।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |