/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/12/05/a-1670243016.jpg)
वैसे तो सोशल मीडिया पर बिल्ली के वीडियो उस लोगों को देखना बेहद पसंद होता है। जिसे देखते हैं समझ में आ जाता है कि बिल्लियां मनमर्जी होने के साथ साथ खूब नकचढ़ी और गुस्सैल भी होती है। गुस्सा हर वक्त बिल्लियों के नाक पर रहता है। तभी तो झट से पंजा मारने में वो आगे रहती है। लेकिन बिल्ली ने कभी नहीं सोचा होगा कि एक चूहे को पंजा मारना उसे भारी पड़ जायेगा और पलटकर करारा जवाब मिल जाएगा।
यह भी पढ़ें- अरुणाचल प्रदेश में हवाई संपर्क को मिलेगा बढ़ावा, मेचुखा को नया हवाई अड्डा मिलेगा
इंस्टाग्राम beautiful_new_pix and wild_animal_pix पर बिल्ली और चूहे का ऐसा वीडियो शेयर किया गया, जिसे देखकर आप खूब हंसेंगे। वीडियो में बिल्ली ने चूहे को करारा चांटा जड़ दिया। लेकिन चूहे ने हार नहीं मानी। पलटकर बिल्ली मौसी को ऐसा करारा जवाब दिया कि वह हमेशा याद रखेगी। चूहे बिल्ली की नोक झोंक भरी लड़ाई लोगों को खूब पसंद आई।
बिल्ली चूहे का शिकार करती है, चूहा उसका सबसे पसंदीदा आहार होता है। यही वजह है कि चूहे बिल्लियों को देखते ही भाग खड़े होते हैं। अपनी जान बचाने के लिए बिल्लियों से वो कोसों दूर रहना चाहते हैं। लेकिन कहते हैं ना कि हिम्मत और हौसला हो तो बड़ी से बड़ी मुश्किल को मात दी जा सकती है। ठीक वैसा ही हुआ जब एक बिल्ली ने वायरल वीडियो में चूहे को जोरदार तमाचा जड़ दिया। बिल्ली ने चूहे को पंजा मारा तो बेचारा चूहा कुछ देर के लिए ठहर और सहम गया। लोगों को लगा कि शायद चूहा अगले ही पल भाग जाएगा, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि वो चूहा बड़ा इतना दिलेर निकलेगा कि पलटकर बिल्ली मौसी को करारा जवाब देगा।
यह भी पढ़ें- सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को उपहार में मिली 'लेम्बोर्गिनी'
चूहे को तमाचे वाली बेइज्जती बर्दाश्त नहीं हुई, और उसने भी बिल्ली पर एक के बाद एक तीन हमले किए। हालांकि यह मामला गंभीर ना होकर ऐसा लग रहा था, जैसे दो गहरे दोस्त एक दूसरे से किसी बात पर नाराज हो गए हों। और छोटे मियां बड़े मियां को ईंट का जवाब पत्थर से देने की कोशिश कर रहे हों। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट लिखा- ‘बिल्ली संघीय सरकार है। माउस नागरिक है’। तो वहीं एक और यूज़र ने लिखा- ‘चूहा जिंदा है क्योंकि बिल्ली भूखी नहीं है’।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |