/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/17/G-1631874814.jpg)
गुगल मेप से एक शख्स ने दुनिया को चौंका दिया है। उसने गुगल मेप से ऐसी हैरान कर देनी वाली चीज की खोज की है जिससे गुगल मेप भी जानकर हैरान है। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर एक शख्स ने दावा किया है कि उसने गूगल मैप्स के जरिये सोने की खदान ढूंढ निकाली है।
बता दें कि शख्स ने रेडिट पर अपनी खोज की तस्वीर शेयर करते हुए सोने की खदान का दावा किया है। शख्स का कहना है कि अमेरिका के एक जंगल के बीच सोने की खदान है। अभी उसकी तस्वीर रेडिट ओर शेयर की गई है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में हरे-भरे पेड़ों के बीच चमकती चीज दिखाई दे रही है।
इस चमकती हुई चीज को शख्स ने सोने की खदान बताया है। इस फोटो का एग्जेक्ट लोकेशन अभी नहीं मिला है पर सोशल मीडिया पर लोगों की इसके बारे में जानने की जिज्ञासा बढ़ रही है। कुछ ने शख्स को लोकेशन को और पास से पता करने की सलाह दी है। लोगों का कहना है कि अगर ये वाकई खजाना है, तो शख्स की किस्मत बदल सकती है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |