इंसान के शरीर में कई तरह के क्रियाएं होती है। इनमें से एक हैं पाद, जो कि शरीर में जाने वाले भोजन के पचने से गैस बनती है और गुहा के द्वारा निकलती है। पाद की वजह से इंसान को कई बार शर्मिंदी झेलनी पड़ती है। अगर गैस या पाद शरीर से नहीं निकलती है तो इंसान की मौत हो जाती है। हाल ही मे पाद के कारण एक शख्स को भारी जुर्माना  देना पड़ा है।


ऑस्ट्रिया में एक हैरत में डालने वाला मामला सामने आया है जहां एक व्यक्ति को पुलिसवाले के सामने पाद मारने के कारण 100 यूरो यानी करीब 9 हजार रुपये का जुर्माना देना पड़ा है। ऑस्ट्रिया में विएना शहर में शख्स अपने दोस्तों के साथ एक पार्क में बैठा था लेकिन तभी पुलिसवालों ने उनकी तलाशी शुरू कर दी। तलाशी के दौरान एक शख्स ने अचानक एक ने गैस छोड़ दी।

पुलिसवाले ने कहा कि शख्स ने जानबूझकर तेज आवाज में पाद छोड़ी। इसके बाद शख्स पर पुलिस ने 500 यूरो यानी करीब 44 हजार रुपये का जुर्माना लगाया था। लेकिन अब इस मामले को अदालत में चुनौती देने के बाद आरोपी शख्स जुर्माने की राशि को घटाकर 100 यूरो यानी करीब 9 हजार रुपये कर दिया गया है।