
अगर कोई शख्स आपके सामने मुखौटा पहन कर आ जाए तो आप शायद उसे पहचान नहीं पाएंगे, लेकिन जब वह मुखौटा हटाएगा तो आप उसे देखकर दंग रह जाएंगे। अगर कोई किसी जानवर (Animal) के सामने ऐसा करे तो जानवर का रिएक्शन क्या होगा। ये आप खुद ही नहीं जानते होंगे। ऐसा ही एक वीडियो इनदिनों सोशल मीडिया में तेजी से वायरल (Viral) हो रहा है।
जिसमें आप देख सकते हैं कि एक शख्स एक घोड़े (Horse) के सामने घोड़े जैसा ही मुखौटा पहनकर पहुंच जाता है। उसके बाद क्या होता है ये आप खुद वीडियो में देख सकते हैं। इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी प्रवीन अंगुसामी (Praveen Angusami) ने अपने ट्विटर अकाउंट (Twitter Account) से शेयर किया है।
That moment when you meet the person you befriended online. pic.twitter.com/cSYn1D5tJg
— Praveen Angusamy, IFS ? (@PraveenIFShere) February 18, 2021
जिससे आप ऑनलाइन दोस्ती करते हैं। दरअसल, इस वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही एक शख्स घोड़े का मुखौटा पहनकर घोड़े के सामने पहुंचता है तो घोड़ा उसके पास आ जाता है और उसके बाद उसे चाटने लगता है, लेकिन जैसे ही वह शख्स मुखौटा हटाता है घोटे शख्स को देखकर तेजी से भागने लगता है। घोड़ा इतनी तेजी से भागता है कि वह पीछे मुड़कर तक नहीं देखता।
इस वीडियो को गुरुवार की दोपहर में शेयर किया गया था। जिसे अब तक 2200 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। वहीं इस वीडियो को अब तक 292 लाइक्स और 34 रिट्वीट मिल चुके हैं। इसके अलावा तमाम यूजर्स ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |