/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/04/12/01-1681293684.jpg)
हाथी अत्यधिक बुद्धिमान जीव होते हैं। इस बड़े जानवर की मानसिक क्षमताएं हमारी वर्तमान समझ से बहुत परे है। इस बीच एक हथिनी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल बर्लिन चिड़ियाघर में पैंग फा नाम की एक हथनी ने केला छीलना सीख लिया है।
ये भी पढ़ेंः ये है पानी का सबसे खूंखार 'शैतान', कमजोर दिल वाले भूलकर भी ना देखें ये वीडियो
पैंग फा खास रंग के केले को छीलना ही पसंद करती है। इसके लिए वह हरे-पीले रंग का केला चुनती है। पीला केला, जो बहुत ज्यादा पका न हो उसे वह साबुत खाती है। मजे की बात ये है कि इंसानी बच्चों की तरह वह भी भूरे हो चुके केले खाना पसंद नहीं करती। नीचे दिए गए वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह पैंग फा केला छीलकर खा रही है और कैसे नापसंद केलों को रिजेक्ट कर रही।
ये भी पढ़ेंः मुस्लिमों में छाया खौफः रमजान के महीने में मस्जिद में घुसी पुलिस, ग्रेनेड से किया हमला, देखें खौफनाक VIDEO
वैज्ञानिक पैंग फा के व्यवहार से काफी चकित हैं। बायोलॉजिकल जर्नल करंट बायोलॉजी में पैंग फा की इन विशेष क्षमताओं पर छपे रिसर्च पेपर के को-ऑथर मिखाइल ब्रेख्त कहते हैं कि पैंग फा बहुत स्किलफुल है। डॉ. ब्रेख्त बर्लिन की हमबोल्ट यूनिवर्सिटी में न्यूरोसाइंटिस्ट हैं। डॉ. ब्रेख्त और उनके सहयोगियों का मानना है कि पैंग फा ने ये आदत संभवत अपने आस-पास के इंसानों को देखकर सीखी होगी। हालांकि पैंग फा का ये व्यवहार हाथियों में पहली बार नहीं दिख रहा। कई ऑनलाइन वीडियोज में हाथी अपनी सूंड़ से फलों को छीलकर खाते दिख जाते हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |