त्रिपुरा स्टेट राइफल्स के एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। जवान की पहचान अमृत लाल सिन्हा के रूप में हुई है। जवान ने रविवार की तड़के बैरक में आत्महत्या कर ली। जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।


अमृत लाल सिन्हा त्रिपुरा स्टेट राइफल्स में हेड कांस्टेबल के रूप में सेवारत थे। वह त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कैलाशहर का रहने वाला था। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है। परिवार की मदद के लिए सरकार ने कहा है।