
कुछ साल पहले बिहार बोर्ड का रिजल्ट आने के बाद 12वीं की टॉपर रूबी राय के ज्ञान ने हर किसी को हैरान कर दिया था आर्ट्स स्ट्रीम की रूबी ने बताया कि खाना बनाना पॉलिटिकल साइंस में पढ़ाया जाता है। रूबी राय की तरह की अब त्रिपुरा के सीएम बिपल्ब कुमार देब ने ज्ञान ने किरकिरी की है। उन्होंने कहा है कि हम इंग्लैंड या लंदन के बारे में सोचते हैं तो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की तस्वीरें हमारे दिमाग में आती हैं।
त्रिपुरा सीएम बिप्लब देब त्रिपुरा सेंट्रल यूनिवर्सिटी में आयोजित किए गए एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यहां यह बयान दिया। अकसर अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बिपल्ब देब इस बार कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी को इंग्लैंड लंदन में बताकर फंस गए हैं।
दरअसल भाषण के दौरान बिप्लब देब ने कहा, 'एक शहर या स्थान अपने विश्वविद्यालय द्वारा प्रसिद्ध हो सकता है। जब हम इंग्लैंड या लंदन के बारे में सोचते हैं, तो कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी और हार्वर्ड यूनिवर्सिटी की तस्वीरें हमारे दिमाग में आती हैं।
आपका बता दें कि हार्वर्ड यूनिवर्सिटी संयुक्त राज्य अमेरिका में उच्च शिक्षा का सबसे पुराना संस्थान है जिसे 1636 में स्थापित किया गया था। यह विश्व प्रसिद्ध शिक्षण संस्थान है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |