/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/03/01-1677831462.jpg)
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में एक बार फिर बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है। 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने 32 सीटें जीतीं। इस बीच सियासी गलियारों में चर्चा है कि त्रिपुरा को एक महिला मुख्यमंत्री मिल सकती है। हालांकि भाजपा ने माणिक साहा को ही मुख्यमंत्री के रूप में प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ा था, लेकिन माना जा रहा है कि अब किसी महिला को इस पद की जिम्मेदारी मिल सकती है।
ये भी पढ़ेंः Tripura Election Result 2023: त्रिपुरा में खिला कमल, लगातार दूसरी बार सरकार बनाएगी भाजपा, लेफ्ट-कांग्रेस फेल
पार्टी के सूत्रों का कहना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व वर्तमान में केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री नियुक्त करने पर विचार कर रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के साथ-साथ पूरे देश को सही संदेश भेजा जा सके। हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि राज्य में माणिक साहा के नेतृत्व में ही बीजेपी ने जीत हासिल की है। वहीं, अगर प्रतिमा भौमिक को नियुक्त किया जाता है तो वो पूर्वोत्तर के इतिहास में पहली महिला मुख्यमंत्री होंगी।
ये भी पढ़ेंः Assembly Election Result: कांग्रेस ने जिस पार्टी के साथ मिलाया हाथ, उसी की डूब गई नैय्या, ये रहा सबूत
भौमिक के सीएम बनाए जाने की संभावना के बारे में पूछे जाने पर एक वरिष्ठ नेता ने कहा, इससे इंकार नहीं किया जा सकता। अगर उन्हें सीएम बनाया जाता है तो माणिक साहा को केंद्र सरकार में जगह दी जा सकती है। बता दें कि प्रतिमा भौमिक धनपुर गांव के कृषक परिवार से आती हैं। उनका गांव भारत-बांग्लादेश सीमा के करीब है। चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया। पुरुषों के 86.12 प्रतिशत के मुकाबले 89.17 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया। प्रतिमा भौमिक भी शुरू ही महिला मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं। उल्लेखनीय है कि बीजेपी सरकार ने त्रिपुरा में महिलाओं के जीवन में बड़े बदलाव लाने के लिए कई कार्यक्रम व योजनाएं शुरू की। राज्य सरकार की नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया गया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |