/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/12/03/a-1670044100.jpg)
अगरतला। त्रिपुरा सरकार ने 2022-23 में 35,000 टन धान खरीद का लक्ष्य रखा है। सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री सुशांत चौधरी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। चौधरी ने कहा कि धान की खरीद का काम बहुत जल्द शुरू होगा।
यह भी पढ़ें- जापान में निर्दिष्ट कुशल श्रमिकों के रूप में काम करने के लिए 9 नर्सों का चयन किया गया
उन्होंने बृहस्पतिवार की मंत्रिमंडल की बैठक पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘इस साल धान खरीद का लक्ष्य 35,000 टन है। इस बार धान की कीमत 18.15 रुपये से बढ़ाकर 20.40 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी गई है। इससे निश्चित रूप से किसानों की आय में वृद्धि होगी।’’
यह भी पढ़ें- मुस्लिम के नेता अजमल का हिदुओं पर विवादित बयान, 'नाजायज पत्नियां रखते हैं, 40 साल बाद नहीं कर सकते बच्चे पैदा
राज्य ने प्रदेश में पहली बार भाजपा के सत्ता में आने के बाद वर्ष 2018 से 243.99 करोड़ रुपये की लागत से किसानों से 1.31 लाख टन धान की खरीद की है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |