/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2020/11/08/a-1604819566.jpg)
त्रिपुरा में सरकारी कर्मचारियों, पेंशनर्स और सरकारी सेवा से जुड़े दैनिक कर्मचारियों को बड़ा तोहफा मिल गया है। सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के मुताबिक मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब की सरकार ने डीए और डीआर में बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है।
मुख्यमंत्री बिप्लव कुमार देब की सरकार ने महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में कुल 3 फीसदी की बढ़ोतरी का ऐलान किया है। त्रिपुरा के कानून मंत्री और सरकार के प्रवक्ता रतन लाल नाथ ने बताया कि इस बढ़ोतरी से सरकार पर 320 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। इस बढ़ोतरी का फायदा त्रिपुरा के 1,10,517 सरकारी कर्मचारियों और 67,809 पेंशनर्स को मिलेगा। इनके अलावा सरकारी सेवा से जुड़े 12,178 दैनिक कर्मचारियों को इसका फायदा मिलेगा।
त्रिपुरा सरकार के मुताबिक ये बढ़ोतरी 1 मार्च से लागू कर दी जाएगी। इसका मतलब ये होगा कि डीए और डीआर में बढ़ोतरी से सरकारी कर्मचारियों को बड़ा फायदा होगा। अगले महीने की पहली तारीख से कर्मचारियों की सैलरी बढ़ जाएगी। होली से पहले ही उन्हें सरकार ने बड़ा तोहफा दे दिया है। 2018 में ही त्रिपुरा में BJP-IPFT ने सरकार बनाई है जिसके बाद कर्मचारियों के हित में सरकार ने ये बड़ा ऐलान किया है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |