/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2023/03/02/01-1677742833.jpg)
चुनावी रुझान में 60 विधानसभा सीटों वाले पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में मतगणना जारी है। भाजपा ने 60 में से 33 सीटों पर जीत हासिल कर ली और सत्ता में वापसी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दोपहर 11 बजकर 27 मिनट तक भाजपा ने 33, माकपा ने 12, तिपरा मोरथा पार्टी ने 11, कांग्रेस ने चार और अन्य ने एक सीट जीती है।
ये भी पढ़ेंः त्रिपुरा में ये राजा उड़ाएगा बीजेपी के होश, जानिए कितने ताकतवर हैं टिपरा मोथा के प्रद्योत माणिक्य देब
दूसरे राउंड के मतगणना के बाद, त्रिपुरा में सत्तारूढ़ भाजपा विपक्षी वाम मोर्चा और कांग्रेस गठबंधन से आगे चल रही है। बोरडोवली, रामनगर, खैरपुर, मजलिसपुर, बदरघाट, मोहनपुर, नलचर और विशालगढ़ सहित 28 सीटों पर भाजपा के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। भाजपा की सहयोगी इंडिजिनस पीपुल्स फ्रंट ऑफ त्रिपुरा (आईपीएफटी) के उम्मीदवार जोलाईबाड़ी सीट से आगे चल रहे हैं। सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम मोर्चा के उम्मीदवार प्रतापगढ़, बरजाला, बामुटिया, बेलोनिया, हृषमुख, सबरूम, बागबासा, सोनमुरा सहित 13 सीटों पर आगे चल रहे हैं।
वाम दलों के साथ सीट बंटवारे के समायोजन में 16 फरवरी के विधानसभा चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस अगरतला, बनमालीपुर, पबियाचारा, कैलाशहर और धर्मनगर में आगे चल रही है। आदिवासी आधारित टिपरा मोथा पार्टी, जिसने पहली बार 42 सीटों पर चुनाव लड़ा था, 12 सीटों पर आगे चल रही है, जिसमें सिमना, संतिर बाजार, रायमावैली, चारिलाम शामिल हैं। वहीं, कंचनपुर सीट पर एक निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहा है। त्रिपुरा में 21 स्थानों पर 60 केंद्रों पर मतगणना हो रही है। चुनावों में, 28.14 लाख मतदाताओं में से 89.95 प्रतिशत ने 31 महिलाओं सहित 259 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |