/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/01/18/a-1610950021.jpg)
त्रिपुरा के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पिजुश कांति बिश्वास पर राज्य के सिपाहीजाला जिले में रविवार को हमला किया गया। इसमें उनकी कार क्षतिग्रस्त हो गई। बिश्वास को भी सिर व अन्य स्थानों पर चोटें आई हैं। हमल बिशालगढ़ इलाके में किया गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हमले के लिए कांग्रेस ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर आरोप लगाया है। कांग्रेस ने हमले के विरोध में सोमवार को 12 घंटे का राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया है।
बिशालगढ़ राजधानी त्रिपुरा से 20 किलोमीटर दूर है। बिश्वास वहां पार्टी के एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि कार की विंडशील्ड क्षतिग्रस्त हो गई और टूटकर चकनाचूर हो गई।
शीशे के टुकड़े कार की आगे की सीट पर भी फैल गए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में कई कांग्रेस कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं। साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष को बचाने की कवायद में कई पुलिसकर्मी भी चुटहिल हुए हैं।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |