/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2022/01/02/Biplab-Kumar-Deb-1641125958.jpg)
त्रिपुरा CM Biplab Kumar Deb ने भूमाफियाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि राजनीति करके आप त्रिपुरा के लोगों की जमीन पर कब्जा नहीं कर सकते।
मुख्यमंत्री ने कहा कि त्रिपुरा में भूमाफियाओं को बिप्लोब देव कभी नहीं रहने देंगे। इनको जेल का रास्ता दिखाया जाएगा। यह सरकार उस दिशा में काम करेगी।इसके साथ ही आज मुख्यमंत्री Biplab Kumar Deb फेसबुक पेज पर लाइव हुए और जनता के बीच खड़े दिखे। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के माध्यम से किसानों का समर्थन करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया।
सीएम ने यह भी कहा कि उन लोगों को शर्म आनी चाहिए जो टीएसआर नौकरियों के बारे में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं। आज जो पारदर्शी व्यवस्था बनी है, उसने त्रिपुरा राज्य के लिए इतिहास रचा है।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |