/fit-in/640x480/dnn-upload/images/2021/09/10/1-1631277966.jpg)
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री विप्लव कुमार देव ने बुधवार को मां वैष्णो के दरबार में हाजिरी लगाई है। इस दौरान देश की भलाई व समृद्धि के लिए भी कामना की है।
श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और माता की चुनरी व फोटो भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर रमेश कुमार ने मुख्यमंत्री को तीर्थयात्रियों के लिए सुविधाओं में लगातार सुधार के लिए श्राइन बोर्ड की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
फेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर हमसे जुड़ें |